पुलिस ने गुमशुदा हुई नाबालिग को सकुशल किया “बरामद”…

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :-यूपी की राजधानी  लखनऊ की पुलिस अपराध पर लगाम लगाने के लिए दिन रात काम कर रही है और इसी क्रम में   पुलिस आयुक्त  कमिश्नरेट लखनऊ के आदेशानुसार अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  पुलिस उपायुक्त उत्तरी लखनऊ  सहित अपर पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज के निर्देशन में और  प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव मनोज सिंह के नेतृत्व में थाना मड़ियाब पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29.06.21 को पल्टन छावनी मुहल्ला से गुमशुदा हुई नाबालिक को सकुशल बरामद किया गया।

इसी कड़ी में दिनांक 30.06.2021 को श्री सोनू सिंह पुत्र राजकुमार निवासी पल्टनछावनी थाना मड़ियांव लखनऊ द्वारा प्राणपत्र के माध्यम से सूचना दिया गया कि मेरी बहन उम्र 15 वर्ष दिनांक 29.06.2021 को घर से कही चली गयी गयी काफी खोजबिन किया, व रिश्तेदारों के यहां खोजा नहीं मिली।  सोनू सिंह के प्राण पत्र के आधार पर थाना मड़ियांव में मु0अ0सं0 282/21 धारा 363 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कराया गया।

जानकरी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक मड़ियांब  मनोज कुमार सिहं द्वारा गुमशुदा हुई नाबालिक बालिका की बरामदगी हेतु टीम गठित किया गया तथा मुखविर मामूर किये गये। दिनांक 02.07.2021 को पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिक बालिका को सकुशल बरामद किया गया। गुमशुदा बालिका ने बताया कि मैं अपने भाई मिलने बस्ती जा रही थी रास्ता भटक गयी थी। मेरे साथ कही कोई अपराध नहीं हुआ। विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए गुमशुदा बालिका को परिवारीजन के सुपुर्द किया गया। वहीँ इस मामले में  गिरफ्तार करने वाली टीम  में   प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह एवं उ0नि0 जफरमेहदी… का० दिग्विजय यादव….  मा0का0 प्रियंका आदि शामिल रहें… फिलहाल मामले में विधिक कार्यवाही कि जा रही है l

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…                                                                                  

 REPORT BY:- SHAILENDRA SHARMA