ट्रैक्टर रैली हादसे में मरने वाले नवरीत के घर जाएंगी “प्रियंका गांधी”…

UP Special News

रामपुर (जनमत) :- देश की राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान मृत किसान नवरीत सिंह के परिवार से मिलने जाएंगी। प्रियंका मृतक किसान की अंतिम अरदास में शामिल होने के लिए बिलासपुर के डिबडिबा गांव जा रही हैं।कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी समेत कई दिग्गज नेता नवरीत के परिवार को ढांढस बंधाने उसके घर पहुंच रहे हैं।

अचानक ब्रेक लगने से दो से तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हालांकि प्रियंका गांधी की कार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि कार कार्यकर्ताओं की थी। इस दौरान नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। प्रियंका गांधी रामपुर की सीमा में प्रवेश कर चुकी हैं। जीरो पॉइंट पर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने स्वागत किया। पूर्व सांसद बेगम नूरबानो और पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली ने स्वागत किया।

आपको बता दें कि 27 साल के नवरीत सिंह का ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई थी।   कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हादसे में मरने वाले युवक के परिवार से मिलने के लिए रामपुर रवाना हो गई हैं। जिसके बाद दिल्ली से  प्रियंका गांधी रामपुर के लिए रवाना हुई है.

posted by:- ANKUSH PAL…

SPECIAL DESK.