रेल प्रबन्धक ने ब्रज मोहन सिन्हा को उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया सम्मानित

UP Special News

लखनऊ(जनमत):- देश में लॉकडाउन जारी है वहीँ इस बीच सबसे जयादा प्रभावित गरीब  असहाय परिवार हैं जो दो जून की रोटी के लिए दिन रात कड़ी मशक्कत करतें हैं और रोज कमाते और खाते हैं | जिसके चलते गरीबो को भोजन के लाले पड़ गए हैं|वही पूर्वोत्तर रेलवे के ब्रज मोहन सिन्हा जो बस्ती माल गोदाम में प्रवर वाणिज्य लिपिक के पद पर कार्य कर रहे है|

सिन्हा के द्वारा स्वयं अपने हाथों से 160 फेस मास्क बना कर बस्ती माल गोदाम में कार्य कर  रहे दिहाड़ी मज़दूरों को thermal scanning के साथ साथ वितरित किया गया, जो एक सराहनीय कार्य है| सिन्हा  काम के प्रति बहुत सजग कर्मचारी है| इनके द्वारा दिहाड़ी मज़दूरों को मास्क वितरित करना प्रशंसा योग्य है  इनके इस नेक काम के लिए इनको पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल की मण्डल रेल प्रबन्धक डॉ मोनिका अग्निहोत्री द्वारा विशेष कोरोना वारियर के रूप में सम्मानित किया गया|

Posted By:- Amitabh Chaubey