रामनगरी अयोध्या में भूख से मर रही हैं “गायें”…अधिकारी दे रहें हैं “सफाई”…

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- रामनगरी अयोध्या में  में नगर निगम की कान्हा गौशाला में काफी खराब स्थिति में गोवंश है। इन तस्वीरों को मोबाइल में कैद करने वाले समाजसेवी रितेशदास ने अपने ऊपर हमले के प्रयास का आरोप भी लगाया है। मामले में क्षेत्राधिकारी अयोध्या से शिकायत की गयी है।जिसमें थाना पूराकलन्दर की पुलिस जांच भी कर रही है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बतया कि बैसिंह कान्हा गौशाला के प्रभारी के खिलाफ पहले भी मंत्री को शिकायत की गयी है। इससे पहले वह सस्पेंड भी हो चुका है। लेकिन उसे दुबारा पद दे दिया गया।जल्दी इसको लेकर नगर विकास मंत्री से मुलाकात की जायेगी।वही समाजसेवी रितेश दास ने बताया कि मंगलवार को गाय को तरबूज बांटने के लिए गये थे। गौशाला में मौजूद गाय काफी खराब स्थिति में मिली। इसके साथ आठ से दस गायों की मौत हो गयी थी। जिन्हें जेसीबी से दफनाया जा रहा था।

वहीँ आरोप है कि जब वह इसकी वीडियों बनाने लगे तो वहां के कर्मचारियों ने इन्हें रोका। इसके बाद वहां से भागे तो चार से पांच मोटरसाईकिल वालों ने इनका पीछा किया। रास्तें में स्थित मुर्गी पालन केन्द्र में छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई। जिसमें शिकायत के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और उन्हे लेकर दर्शननगर चौकी आयी। मामले में सीओ अयोध्या के शिकायती पत्र दिया गया है। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि बैसिंह गौशाला में निराश्रित पशुओं को  रखा गया है। जनप्रतिनिधियों को दान के लिए अवगत कराया गया है। गौशाला संचालन के लिए नगर निगम के उपर अतिरिक्त बोझ है। इसको करने के लिए हमारे पास दक्ष मैन पावर भी नहीं है। फिर भी इसके लिए नगर निगम व्यवस्था कर रहा है। पहले यहां भ्रष्टाचार की शिकायतें मिली थी। जिसपर फिलहाल लगाम लगायी गयी। फिलहाल पूरे मामले का विडियो वायरल होने के बाद  अधिकारी इसपर सफाई दे रहें हैं और दूसरी तरफ गौशाला कि स्थिति देखकर  यहाँ कि लचर व्यवस्था का अंदाजा साफ़ लगाया जा सकता है..

PUBLISHED BY:- ANKUSH..

REPORT- AZAM KHAN…AYODHYA.