रामनगरी को मिली जर्मनी में बनी सैनिटाइजर मशीन

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद अयोध्या में नगर निगम को जर्मनी में बनी सैनिटाइजर मशीन की सौगात मिली है।इस मशीन से बिल्डिंगों दफ्तरों व धार्मिक स्थलों को सेनीटाइज करने में काफी आसानी होगी।नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा इसको ट्रैक्टर ट्राली में रखकर शहर को सैनिटाइज्ड किया जा रहा है।

इसकी जानकारी देते हुए नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि हैंड सैनिटाइजर मशीन से शहर को सैनिटाइजेशन करना मुश्किल हो रहा था जिसके लिए जर्मनी से प्रेशर सैनिटाइजेशन मशीन मंगवाई गई है। अब इस मशीन से शहर को सैनिटाइज करना आसान होगा।

शहर के अस्पताल सभी बिल्डिंग सार्वजनिक स्थलों व अयोध्या धाम के धार्मिक स्थलों को भी सेनीटाइज किया जाएगा।नगर आयुक्त विशाल सिंह ने आंशिक लॉकडाउन में खुली दुकानों के मालिकों से अनुरोध किया है कि वह अपनी दुकानों के सामने डस्टबिन रखें और कूड़ा उसी में रखें।

नगर निगम की गाड़ियां आएंगी और डस्टबिन से कूड़ा उठाकर ले जाएंगे। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने कहा कि नगरवासी साफ सफाई में नगर निगम का सहयोग करें।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Azam Khan