सोनौली चेयरमैन प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी की मौत

UP Special News

महराजगंज (जनमत):- सोनौली चेयरमैन प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी की मौत बीते दो दिन से गोरखपुर  अस्पताल में थे भर्ती। अचानक हुए निधन से सोनौली नगर पंचायत में शोक की लहर दौड़ उठी| भारत-नेपाल सीमा के सोनौली को पहली बार नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद पहले चेयरमैन प्रतिनिधि थे सुधीर त्रिपाठी।

सुधीर त्रिपाठी की पत्नी कामना त्रिपाठी हैं सोनौली की पहली चेयरमैन। सुधीर त्रिपाठी के मौत के  खबर फैलते ही उनके समर्थकों में चारों ओर शोक की लहर दौड़ गयी है। सोनौली के पहले ही अध्यक्षी के चुनाव में सुधीर ने अपनी पत्नी कामना त्रिपाठी को खड़ा किया था और वे निर्दलीय ही भारी मतों से सोनौली चेयरमैन पद पर चुनी गयीं।

Posted By: Amitabh Chaubey

Reported By:- Vijay Chaurasiya