सपा ने मैनपुरी में हासिल की एतिहासिक “जीत”…

UP Special News

मैनपुरी (जनमत) :- यूपी में  मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है। डिंपल यादव ने भाजपा के रघुराज शाक्य को दो लाख 88 हजार 461 वोटों से हरा दिया है। डिंपल यादव को 64 प्रतिशत वोट के साथ 618120 त मिले हैं तो वहीं रघुराज सिंह शाक्य ने 34.18 प्रतिशत के साथ 329659 वोट हासिल किए हैं। इस सीट पर भाजपा और सपा की जोरदार टक्कर थी।

हालांकि सुबह से डिंपल यादव बढ़त बनाए हुए थीं। डिंपल सिंह यादव ने मैनपुरी की पांचों विधानसभा सीटों पर रिकॉर्ड जीत हासिल की है।मैनपुरी से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव को सपा मुखिया अखिलेश यादव के करहल विधानसभा क्षेत्र से ज्यादा वोट शिवपाल सिंह यादव के जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से मिले हैं।सपा मुलायम सिंह यादव की विरासत मैनपुरी को बचाने में एक बार फिर कामयाब हो गई है और परिवार की एकजुटता भी साफ तौर पर नज़र आयी।

इस चुनाव में चाचा शिवपाल अपना दम दिखाने में कामयाब रहे हैं और गुरुवार को अगर मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के होसले बुलंद दिखे, इसके पीछे उनका बहुत बड़ा योगदान है। सवा 11 बजे तक जसवंतनगर में जहां डिंपल ने 42 हजार की लीड बना ली थी तो वहीं करहल में 15 हजार की लीड थी। वहीं मैनपुरी सदर में सुबह के समय वह 11 हजार वोट, भोगांव में 4500 और किशनी में 6449 वोटों से आगे थीं। पूरे चुनाव अभियान के दौरान सबसे ज्यादा फोकस में शिवपाल ही रहे और मैनपुरी से सबसे ज्यादा सुर्खियां भी उन्होंने ही बटोरी है. जिसके साथ ही एक बार फिर पारिवारिक सीट पर सपा का दबदबा साफ़ नज़र आया है.

मैनपुरी की पांचों विधानसभा सीट सपा ने जीती. जिसमे मैनपुरी सदर सीट 36,982 वोट के अंतर से डिंपल जीतीं. जसवंतनगर सीट 1.06 लाख के अंतर से डिंपल जीतीं . साथ ही करहल सीट 75 हजार के अंतर से डिंपल जीतीं . किशनी विधानसभा सीट 44 हजार के अंतर से डिंपल जीतीं और भोगांव सीट भी सपा 25 हजार के अंतर से जीती है.

REPORT- GAURAV PANDEY…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..