नगर निगम के टीम लगातार कर रही है “सैनिटाइजेशन” का कार्य…

UP Special News

गोरखपुर (जनमत):- वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का दूसरा सीजन अपने चरम पर है। इस महामारी को मात देने में स्वास्थ्य विभाग अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहा है तो वहीं नगर निगम के कर्मचारी भी इमानदारी से अपना काम कर रहे हैं। वर्तमान समय में रमजान का पाक महीना भी चल रहा है। जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या सभी वार्डों में बढ़ रही है। नगर आयुक्त के निर्देशानुसार नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश रस्तोगी की देखरेख में सभी वार्डों में सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की जा रही है। वार्ड संख्या 45 इलाहीबाग के संक्रमित क्षेत्रों में नगर निगम के संविदा कर्मी सैलेश कुमार सुबह से ही सैनिटाइजेशन का कार्य इमानदारी पूर्वक कर रहे हैं।

जब हमने उनसे पूछा कि आप यह कार्य इस समय कब से शुरु करते हैं तब उन्होंने बताया कि सुबह 8:00 बजे से 1:00 बजे तक जहां जहां पार्षद कहते हैं वहां सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाता है साथ ही साथ जिन क्षेत्र में संक्रमित मरीज पाए गए हैं उनके घरों का भी सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। वर्तमान समय में रमजान का महीना चल रहा है तो ऐसे में हम लोगों की ड्यूटी बढ़ गई है, उन्होंने कहा कि हम भी अपने घर पर जाते हैं तो परिवार के सदस्यों से मिलने से पहले नहाते हैं उसके बाद ही घर में प्रवेश करते हैं। फिलहाल वर्तमान समय में महामारी कोरोना वायरस से लड़ने में असली योद्धा नगर निगम कीजिए कर्मचारी साबित हो रहे हैं।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..