एससी/एसटी के मुकदमें में फरार वांछित अभियुक्त “गिरफ्तार”…

UP Special News

लखनऊ (जनमत) :- यूपी में अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उप आयुक्त उत्तरी श्री देवेश कुमार पाण्डेय, श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी सुश्री प्राची सिंह तथा श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज महोदय श्री अखिलेश सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव श्री मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में दिनांक 04.09.21 को थाना मड़ियांव में पंजीकृत मु0अ0सं0 213/2021 धारा 323/342/504/354 IPC व 3(1)ध SC/ST एक्ट का वांछित अभियुक्त सूरज पाल सिंह पुत्र ध्रुव कुमार निवासी मन्यौरा थाना फरधान लखीमपुर खीरी को दक्ष अस्पताल के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।

दरअसल दिनांक 04.05.2021 को श्री रामदीन पुत्र स्व) सरजू निवासी इन्दारा थाना इटौजा लखनऊ द्वारा प्रा() पत्र () के माध्यम से सूचित किया गया कि मेरी बहन जगदेई जो दक्ष अस्पताल में झाडू पोछा का कार्य करती है। अस्पताल वाले मेरी बहन की मजदूरी न देकर उसे चोरी का आरोप लगाकर बन्धक बनाकर मारा पीटा तथा जाति सूचक गालियाँ भी दिया। श्री रामदीन के प्रा०पत्र पर थाना मड़ियांव में मु0अ0सं0 213/2021 धारा 323/342/504/354 IPC व 3(1)ध SC/ST एक्ट बनाम दक्ष अस्पताल के लोग के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव श्री मनोज कुमार सिंह के द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित किया गया। पुलिस टीम दिनांक 04.09.21 को प्रकाश में आये फरार अभियुक्त सूरज पाल सिंह पुत्र ध्रुव कुमार निवासी मन्यौरा थाना फरधान लखीमपुर खीरी को दक्ष अस्पताल के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थाना से जानकारी की जा रही है। नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली मड़ियांव सूरज पाल सिंह पुत्र ध्रुव कुमार निवासी मन्यौरा थाना फरधान लखीमपुर खीरी उम्र करीब 26 वर्ष वहीँ इनका अपराधिक इतिहास : मु0अ0सं0 213/2021 धारा 323/342/504 /354 IPC व 3 ( 1 ) ध , SC/ST एक्ट थाना मड़ियाव लखनऊ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में  उ०नि० राधेश्याम मौर्या  एवं का० 8335 राजवीर और  का० 7432 राजेश कुमार शामिल रहें.

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…

REPORT- SHAILENDRA SHARMA…