पुश्तैनी संपत्ति बचाने के लिए चाचा ने लगाई गुहार

UP Special News

सिद्धार्थनगर (जनमत):- सिद्धार्थनगर पुश्तैनी संपत्ति बचाने के लिए चाचा रामबचन गिरी ने लगाई गुहार। आपको बताते चले की मामला ग्राम पंचायत रामापुर के टोला निबियहवा का है जहां पर रामबचन गिरी अपनी पुश्तैनी जमीन बचाने के लिए गुहार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि वहीं राम बचन गिरी का कहना है  कि मेरे भाई राम उपग्रह गिरी का मृत्यु काफी समय पहले हो गया था और उनकी पत्नी ने बजहा बाजार में दूसरा शादी कर लिया था। मेरे भाई के द्वारा एक लड़के का जन्म हुआ था, जो कुछ दिन बाद ही मर गया था।

मेरे भाई के पत्नी ने जब दूसरी शादी किया तब उसके जरिए दो लड़के पैदा हुए जिसमें से बड़े लड़के को मनोज गिरी पुत्र राम उग्रह गिरी बता कर उनकी जमीन व जायदाद को हड़पने के लिए मनोज गिरी व उसके परिवार के द्वारा यह षड्यंत्र रचा जा रहा है। फर्जी तरीके से सरकारी अभिलेखों में भी मनोज गिरी ने अपना नाम लिखवा लिया है। वही जब इसकी जानकारी हमें हुई तो हम सबूत के लिए इधर-उधर भटकने लगे तो हमें मिला कि मनोज गिरी शहीदे आजम भगत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बजहा बाजार में पढ़ाई करता था जिसके अभिलेखों में मनोज गिरी पुत्र राम उग्रह गिरी निवासी ग्राम पोस्ट बजहा बाजार अंकित है।

और आधार कार्ड वगैरह में भी मनोज गिरी पुत्र राम उग्रह गिरी अंकित है, जिससे यह माना जा रहा है कि मनोज गिरी का रामबचन गिरी के परिवार से कोई संबंध नहीं है। वहीं ग्रामीण भी इस बात की गवाही दे रहा है कि मनोज गिरी का निबियहवा गिरी परिवार से कोई संबंध नहीं है। यह सब संपत्ति हड़पने की साजिश रची जा रही है।

Reported By:- Dharamvir Gupta

Posted By:- Amitabh Chaubey