अर्धनग्न हालत में नहर किनारे खेतों में पड़ी मिली अज्ञात महिला की लाश

UP Special News

अलीगढ़ (जनमत):- थाना खैर क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ी में ग्रामीणों के बीच उस वक्त अफरातफरी और भगदड़ मच गई। जब सुनसान जंगल के बीच ग्रामीणों को एक अज्ञात महिला का एक हाथ कटा हुआ अर्धनग्न शव नहर की पटरी किनारे खेतों में पड़ा मिला। महिला का हाथ कटा अर्धनग्न शव खेतों में मिलने की सूचना मिलते ही सैकड़ों की तादाद में ग्रामीणों का जमावड़ा मौके पर लग गया और सूचना ग्राम प्रधान द्वारा 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इलाका थानाअध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त करने की कोशिश की। लेकिन लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई। जिसके बाद पुलिस ने लाश का पंचायतनामा भरकर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस मृतक महिला के पहचान करने के साथ ही उसके परिवार के लोगों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना खैर क्षेत्र के गांव फतेहघड़ी में एक महिला का कई दिन पुराना बदबूदार सड़ा गला  अर्धनग्न शव जंगल के बीच खेतों में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर ग्रामीण अपने खेतों पर काम करने के लिए जा रहे थे उसी दौरान ग्रामीणों की नजर खेतों में पड़े महिला के अर्धनग्न शव पर पड़ी। खेतों में महिला की अर्धनग्न लाश को देख खेतों में काम करने जा रहे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया ओर उनके पैरों तले महिला की अर्धनग्न हालत में पड़ी लाश को देखते ही जमीन खिसक गई। जिसके बाद ग्रामीण दौड़कर गांव पहुंचे ओर खेतों में महिला का अर्धनग्न लाश पड़ी होने की सूचना ग्रामीणों को दी गई। फतेहगढ़ी निवासी भूरा पुत्र विजय सिंह के खेतों में महिला की कई दिन पुरानी अर्धनग्न लाश पड़ी होने की सूचना मिलते ही सैकड़ों की तादाद में ग्रामीणों का जमावड़ा महिला की अर्धनग्न लाश देखने के लिए घटनास्थल पर लग गया।

जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के द्वारा खेतों में एक अज्ञात महिला की कीड़े पड़े सड़ी गली अर्धनग्न लाश खेतों में पड़ी होने की सूचना फोन कर 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अर्धनग्न हालत में खेतों में पड़ी महिला की लाश को देखा तो महिला की लाश को देखने से प्रतीत हुआ कि लाश कई दिन पुरानी है जिसके चलते महिला के जिस्म में कीड़े रेंग रहे थे। तो वही डेड बॉडी में बदबू फैल गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से मृतक महिला के शव की शिनाख्त करने की कोशिश की गई लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद भी मृतक महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए। तो वही मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात महिला की शिनाख्त होने तक 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। इसके बाद पुलिस मामले में जांच पड़ताल करते हुए कार्रवाई में जुटी हुई है।

वही ग्राम प्रधान सतीश चंद्र का कहना है कि नहर किनारे खेतों में एक अज्ञात महिला की अर्धनग्न हालत में लाश पड़ी होने की सूचना उसको मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तो देखा मर्तक महिला का एक हाथ कटा हुआ था। तो वही उसके शरीर पर कीड़े रेंगने के चलते बदबू फैली हुई थी। नहर की पटरी किनारे खेतों में अर्धनग्न हालत में पड़ी अज्ञात महिला की लाश देखने पर 4 से 5 दिन पुरानी प्रतीत हो रही है। जिसकी सूचना उसके द्वारा फोन पर पुलिस को दी गई थी।

Reported By:- Ajay Kumar

Posted By:- Amitabh Chaubey