गर्मजोशी से किया गया भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष का “स्वागत”…

UP Special News

 सिद्धार्थनगर (जनमत):- उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष और एमएलसी धर्मेंद्र सिंह आज सिद्धार्थनगर जिले में आए। गोरखपुर से आ रहे धर्मेंद्र सिंह का सिद्धार्थनगर जिले की सीमा शुरू होते ही लोगों ने बहुत ही गर्मजोशी से जगह जगह रोककर स्वागत और अभिनंदन किया क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने जनपद मुख्यालय के भाजपा जिला कार्यालय में निकाय चुनाव को लेकर पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक भी की। इस बीच भारतीय जनता पार्टी से निकाय के अध्यक्ष पद के दावेदारों और उनके समर्थकों की बड़ी संख्या भाजपा कार्यालय से लेकर पूरे रास्ते में जयकारे करती हुई नजर आई।

मीडिया से बात करते हुए एमएलसी और गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह तैयार है उन्हें संगठन से लेकर, एक जनपद प्रतिनिधि के रूप में जो भी जिम्मेदारी आलाकमान ने दी है उसका वह निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है इसलिए निकाय चुनाव में उन्हीं को प्रत्याशी बनाया जाएगा जो पार्टी के कार्यकर्ता हैं और उनकी आम लोगों में अच्छी छवि है साथी ही वह जीतने की पोजीशन में भी हो।

 

उन्होंने कहा कि नामों के चयन के लिए एक कोर कमेटी भी जिला स्तर पर बनाई जा रही है जो तीन नामों का चयन कर क्रमवार ऊपर भेजेगी और वही से प्रत्याशियों के चयन पर मोहर लगेगी भारतीय जनता पार्टी में चल रहे आपसी कलह के बारे में उन्होंने कहा कि थोड़ी बहुत बातें तो हर जगह होती रहती हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी अनुशासन में बधा होता है इसलिए इस तरह की छोटी-छोटी बातों की ज्यादा अहमियत नहीं होती।

REPORT- DHARMVEER GUPTA…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..