पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर रामनगरी अयोध्या में छाई शोक की लहर

UP Special News

अयोध्या(जनमत):- पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन की खबर मिलते ही रामनगरी अयोध्या में शोक की लहर छा गई। अयोध्या के प्रबुद्ध जनों ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी। संतो ने बताया कल्याण सिंह को राम भक्तों की व्यक्तिगत क्षति। श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने भी लिखित संदेश जारी किया। चंपत राय ने लिखित संदेश में बताया भारतीय समाज की अपूरणीय क्षति।

6 दिसंबर की घटना का भी जिक्र किया। नहीं चलवाई निहत्थे कारसेवकों पर गोली।वही हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहना हैं। कल्याण सिंह के निधन की सूचना दुखद है।कल्याण सिंह की आत्मा शांति के लिए हनुमान जी से प्रार्थना किया है।ईश्वर उन्हें चरणों में स्थान दे। कल्याण सिंह की वजह से मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हुआ हैं।महंत राजू दास ने कहा हिंदुओं के माथे पर लगा कलंकी टीका कल्याण सिंह के कार्यकाल में समाप्त हुआ।

कल्याण सिंह राष्ट्रीय नायक हिंदू हृदय सम्राट अब नहीं रहे।श्रद्धांजलि दिल से दी।तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने कहना है, कि ऐसा राम भक्त नहीं पैदा हुआ जिसने मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दी हो। लेकिन किसी भी राम भक्तों पर आंच नहीं आने दिया। आज रामलला का भव्य मंदिर निर्माण कल्याण सिंह की देन है।जो 500 वर्षों में राम मंदिर के लिए सर्वाधिक योगदान यदि किसी ने दिया है तो वो कल्याण सिंह है।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने कहा कल्याण सिंह का निधन राजनीतिक क्षति। कल्याण सिंह का निधन राम भक्तों की है क्षति। कल्याण सिंह का स्वप्न मंदिर निर्माण का साकार हो रहा है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Azam Khan