केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का सन रोज संस्थान ने किया स्वागत सम्मान

UP Special News

गोरखपुर(जनमत):- रक्षाबंधन के पर्व पर सन रोज संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं सांसद पंकज चौधरी को वस्त्रों पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मान उनके निवास पर किया गया। रोज संस्थान के चेयरमैन एवं समाजसेवी विवेक कुमार अस्थाना ने कहा कि सरल व्यक्तित्व के धनी, जनता के शुभचिंतक, कार्य कुशलता में बेहतरीन छवि रखने वाले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं सांसद पंकज चौधरी सम्मान कर हम लोग को गर्व एवं खुशी अनुभूति हो रही है।

इन्होंने अपने क्षेत्र संसदीय क्षेत्र में ही नहीं बल्कि तमाम अन्य समस्याओं का निस्तारण करने में अपना पूरा सहयोग देते रहे हैं। आज इनको मंत्री बनाए जाने पर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में खुशी की लहर है।  अस्थाना  ने स्वत: रेलवे विभाग में नौकरी संबंधित समस्या को अवगत कराते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री को प्रपत्र दिया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू चौधरी को सरकार द्वारा पुनः उपाध्यक्ष बनाए जाने पर संस्थान द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। स्वागत सम्मान के दौरान संस्थान के देश दीपक, माधुरी सोनकर, नेहा गुप्ता, जया पांडेय, राहुल शर्मा इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Posted By:- Amitabh Chaubey