हाथों में कांग्रेस का झंडा लेकर प्रत्याशी मांगे “जन समर्थन”…

UP Special News

अयोध्या (जनमत) :- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावों को देखते हुए कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने यूपी में नया नारा दिया था ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’। प्रियंका गांधी के इस नारे का उत्तर प्रदेश में एक बड़ा असर देखने को मिला रहा है।इसी नारे को बुलंद करने के लिए अयोध्या कांग्रेस कमेटी के अयोध्या सदस्य प्रत्याशी रीता मौर्या ने सैकड़ों महिलाओं को इकट्ठा करके रैली निकाली रैली में सैकड़ों महिलाएं हाथों में कांग्रेस का झंडा कांग्रेस के लिए वोट मांगते दिखी.

वही इस रैली में छत्तीसगढ़ के विधायक और विधानसभा प्रभारी अनूप नाग कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र मणि त्रिपाठी और रामनरेश मौर्य ने भी अपनी ताकत झोंकी. विधानसभा प्रभारी अनूप नाग ने बताया कि महिला शक्ति को सुदृढ़, सशक्त बनाने और प्रदेश की भाजपा सरकार में व्याप्त महिला अत्याचार, महिला अपराध, शोषण से मुक्ति दिलाने उत्तर प्रदेश में ‘‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’’ रैली के माध्यम से जनता को जागरूक किया गया.वही कॉग्रेस नेता रामनिवास मौर्या ने कहा कि घर घर कांग्रेस को जन समर्थन मिल रहा है.जनता बदलाव चाहती इसलिए हो कांग्रेस को वोट कर रही है।

Published by:- Ankush Pal…

Report- Azam Khan…