संदिग्ध हालात में लटकता मिला नाबालिग किशोरी का शव

CRIME UP Special News

औरैया (जनमत) :- यूपी के औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र के बीझलपुर गांव के बाहर चिरौल के पेड़ पर  किशोरी का शव फंदे पर लटकता मिला। आपको बता दे कि बीझलपुर  के रहेने वाली किशोरी का  शव रविवार दोपहर खेतों पर बकरी चराने गए सौतेले भाई   के खेत में खड़े चिरौल के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे से लटकता मिला। जिसके बाद सौतेले भाई ने घटना की जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों ने शव को नीचे उतार लिया। किशोरी  की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

पीडिता के परिजन ने जानकारी दी की  गाँव में शादी का माहौल था और  परिजन  शादी में विदाई समारोह में शामिल होने गए थे।   मृतिका के पिता  के मुताबिक   बेटी की शादी  एक वर्ष पहले  तय  हुई थी। बेटी के बालिग़ हो जाने पर शादी कराने की बात हुई थी। जिसके बाद  बेटी शादी को लेकर दबाब बना रही थी। फिलहाल  मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले  की जाँच में जुट गयी है.

REPORT :-  ARUN BAJPAYEE…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..