दीप-वीर के रिसेप्शन में पहुंचे रैंप के बादशाह…

मनोरंजन

मनोरंजन (जनमत) :- बॉलीवुड में एक शादी की चर्चा जोरो पर थी| जी हाँ हम बात कर रहें हैं दीपिका और रणवीर सिंह की शादी  के बारें में, जिसका कार्ड अभी हाल ही में तेजी से वायरल हुआ था| वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात मुंबई में आयोजित दीपिका-रणवीर की रिसेप्शन में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों पहुची थी। वहीँ भारतीय रैपर, संगीत निर्माता, गायक और फिल्म अभिनेता हनी सिंह विशेष रूप से रिसेप्शन में शरीक होने के लिए मुंबई पहुंचे थे।

दीपिका और हनी सिंह की दोस्ती “कॉकटेल” के दिनों से है। इस खास अवसर पर हनी सिंह बॉलीवुड  के  अपने खास दोस्तों के साथ फोटो खिंचवाते हुए नज़र आये। वही दीपिका और रणवीर की सगाई समारोह सिंधि और कोंकणी रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ था।

ये भी पढ़े-

एक दूजे के हुए प्रियंका और निक