इस बार गूगल का डूडल है बेहद खास….

देश – विदेश

देश विदेश(जनमत) पूरी दुनिया में इंटरनेट पर अपनी धाक ज़माने वाला इंटरनेट का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल ने एक नया डूडल बनाया है। गूगल ने जिस का नया डूडल बनाया है ये वही पुरुष है जिनोने लोगो के दिमाग और शरीर की थकान दूर करने का फॉर्मूला दिया है। इन का नाम फ्रेडलीब फर्डिनंड रंज। यही वो शख्स हैं जिन्होंने कैफिन की तलाश की थी।

कॉफी आपके दिमाग को तरोताजा कर देती है और इसी कॉफी में मौजूद कैफीन की तलाश फ्रेडलीब फर्डिनंड रंज ने 1819 में की थी। गूगल आज इस महान जर्मन रसायन वैज्ञानिक फ्रेडलिब फर्डिनेंड रंज का 225वां जन्मदिन मना रहा है। इस डूडल में रंज जहां अपने पेट के साथ हाथ में कॉफी का कप लिए खड़े हैं वहीं कैफीन के केमिकल फॉर्मूले से गूगल लिखा हुआ है।

आठ फरवरी, 1794 को जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में जन्में फ्रेडलीब एक एनालिटिकल कैमिस्ट थे। उन्होंने बर्लिन विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की पढ़ाई पूरी की और 1831 तक ब्रेसलो विश्वविद्यालय में पढ़ाया। इसके बाद उन्होंने एक कंपनी में जॉब की। इस दौरान उन्होंने बेलाडोना के पौधे पर प्रयोग किया और इस दौरान उन्होंने कैफीन की तलाश कर ली।