कोरोना के कहर ने बाजार की तोड़ी “कमर”…

देश – विदेश

कारोबारी जगत (जनमत) :- आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 813.07 अंकों (1.64 फीसदी) की भारी गिरावट के साथ 48,778.25 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 245.90 अंक यानी 1.66 फीसदी की गिरावट के साथ 14,589 के स्तर पर खुला। आज 386 शेयरों में तेजी आई, 1181 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 76 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बाजार में बिकवाली बढ़ती नजर आ रही है। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों ने निवेशकों को चिंतित कर दिया है।सुबह 10.20 बजे- बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है।

सेंसेक्स में 1300 से ज्यादा अंकों की गिरावट आई। 1328.38 अंक लुढ़ककर यह 48262.38 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 397.35 अंक (2.68 फीसदी) नीचे 14437.50 के स्तर पर है।सुबह 9.40 बजे- सेंसेक्स 1209.55 अंक गिरकर 48381.77 पर और निफ्टी 377.45 अंक (2.54 फीसदी) नीचे 14457.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।बीते वित्त वर्ष में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 20,040.66 अंक या 68 फीसदी चढ़ा है। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 438.51 अंक या 0.87 फीसदी के नुकसान में रहा।देश में नए संक्रमितों के साथ मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटों में 904 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। यह पिछले छह महीने में एक दिन में जान गंवाने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

published by:_ Ankush pal…