पति ने “हीरो” बनने के लिए पत्नी के साथ किया “विश्वासघात”…

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- मायानगरी मुंबई की माया सभी को अपनी तरफ आकर्षित करती है, इसीलिए इस शहर में अपनी किस्मत को अजमाने के लिए देश भर से हर दिन लाखों लोग पहुच जाते अपने भग्य का फैसला करने के लिए. वहीँ ऐसा ही एक मामला सामने आया जहाँ एक पत्नी और बच्ची को छोड़कर मुंबई हीरो बनने के लिए गया आगरा का युवक एक साल बाद भी वापस घर नहीं आया है। पत्नी से बात होती है, वो भी कभी-कभी। पत्नी एक साल से अपने मायके में रहने के लिए मजबूर है। उसका कहना है कि पति न उसके खर्चे के लिए पैसे देता है और न ही मिलने आता है। पत्नी ने उससे कहा कि अब लौट आओ तो उसने कभी लौट कर नहीं आने की बात कही और बच्ची की जिम्मेदारी से भी पल्ला झाड़ लिया।

जिसके बाद पीड़िता ने महिला थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।जानकारी के मुताबिक नौ साल पहले सिकदंरा की रहने वाली महिला की शादी लखनऊ के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद पता चला कि युवक कमाता नहीं है। पत्नी का कहना है कि उसे नहीं पता कि पति मुंबई में क्या करता है, किसके साथ रहता है।  पत्नी का कहना है कि एक साल पहले अचानक पति ने कहा कि उसे मुंबई जाना है और हीरो बनना है। मना करने के बावजूद वो बच्ची और पत्नी को छोड़कर मुंबई चला गया। तब से पत्नी उसका इंतजार कर रही है।

Posted By :- Ankush Pal