चुनाव आयोग देश के पांच राज्यों में चुनाव को लेकर करेगा “घोषणा”…

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत):- देश के पांच  राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग की ओर से शाम 4.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया जाएगा. ये राज्य पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी हैं। इनमें से सिर्फ असम में अभी BJP की सरकार है।चुनावी राज्यों में सियासी सरगर्मियां काफी पहले से शुरू हो गई हैं। सिर्फ चुनाव की तारीखें आने का इंतजार किया जा रहा था। पश्चिम बंगाल में फिलहाल तृणमूल कांग्रेस की सरकार है। 2016 के चुनाव में TMC को 211 सीटें मिली थीं। लेफ्ट और कांग्रेस का गठबंधन 76 सीटें जीतने में कामयाब रहा था। इस बार राज्य में पूरी ताकत झोंक रही भाजपा महज 3 सीटें निकाल पाई थी। अन्य के खाते में 4 सीटें आई थीं।

जैसा की बयानों की कडवाहट से साफ़ देखा जा सकता है कि इस बार का चुनाव TMC बनाम BJP हो गया है। यहां कांग्रेस, वामदलों और इंडियन सेकुलर फ्रंट के बीच गठबंधन तय है। फुरफुरा शरीफ की इंडियन सेकुलर फ्रंट को 30 सीटें दी गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, राज्य में 6 से 7 चरणों में वोटिंग हो सकती है। वहीँ दूसरी तरफ असम में पिछली बार यानी 2016 में यहां भाजपा की सरकार बनी थी। उसे 86 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को 26 और AIUDF को 13 सीटें मिली थीं। अन्य के पास 1 सीट थी। यहां 134 सीटें जीतकर AIDMK गठबंधन ने सरकार बनाई थी। DMK और कांग्रेस गठबंधन को 98 सीटें मिली थीं। देश में लेफ्ट के आखिरी गढ़ बने केरल में 140 सीटों पर चुनाव होने हैं। यहां लेफ्ट पार्टियों और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार है। लेफ्ट की 91 और कांग्रेस की 47 हैं। भाजपा और अन्य के खाते में 1-1 सीट है। फिलहाल चुनाव का बिगुल बच गया है.

POSTED BY:- ANKUSH PAL…