धोनी का रिकॉर्ड पंत ने “धोया”…

खेल जगत

खेल जगत(जनमत) टीम इंडिया के पूर्वे 37 वर्षीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारत का नाम रोसन किया है धोनी भारत के सब से प्रशिद्ध खिलाड़ी हैं| धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को दो बार वर्ल्ड कप जितवाया हैं|

वही रिषभ पंत ने रविवार को आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ रिकॉर्ड तूफानी अर्द्धशतकीय पारी खेली उन्होंने रविवार को धमाकेदार बल्लेबाजी कर धोनी का ही सात साल पुराना खास रिकॉर्ड ध्वस्त किया। पंत ने इस पारी के दौरान केवल 27 गेंदों में 7 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 78 रन बनाए और वे अंत तक नॉटआउट रहे। इसी दौरान उन्होंने केवल 18 गेंदों में अर्द्धशतक पूरा किया।

इससे पहले यह रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी के नाम था जिन्होंने 23 मई 2012 को बेंगलुरु में खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के विरुद्ध 20 गेंदों में अर्द्धशतक लगाया था। धोनी ने उस मैच में 20 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 51 रनों की नॉटआउट पारी खेली थी और उनकी  सीएसके(CSK) टीम ने यह मैच 38 रनों से जीता था। वे आईपीएल में मुंबई इंडियंस के विरुद्ध सबसे तेज अर्द्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

ये भी पढ़ेयह उत्सव प्रेम और सदभाव का है…..