अतीक अहमद के करीबी के घर  पर चला प्रशासन का  चला “बुलडोजर”… 

UP Special News

फतेहपुर  (जनमत) :- यूपी के फतेहपुर जिले में माफिया अतीक अहमद के गुर्गों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया। अतीक के करीबी मोहम्मद अहमद के आलीशान मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चला है।  आपको बता  दे दे कि  फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में अतीक के करीबी मोहम्मद अहमद के आलीशान मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। 50 लाख रुपए कीमत के आलीशान मकान को प्रशासन ने बुलडोजर से जमीदोज कर दिया है।

दरअसल मोहम्मद अहमद… अतीक गैंग का सक्रिय सदस्य है और पूरे परिवार का अतीक के घर आना जाना था और दबंगई के बल पर उसके परिवार ने तालाबी नंबर की जमीन पर अवैध कब्जा कर आलीशान भवन का निर्माण कर रखा था। मोहम्मद अहमद हत्या के एक मामले में 2007 से फरार चल रहा था। पुलिस को चकमा देकर बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने अतीक के गुर्गा का आलीशान मकान को बुलडोजर से धरासाई कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक खखरेरू थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव का रहने वाला मोहम्मद अतहर अतीक गैंग का सक्रिय सदस्य था। उस पर तीस से ज्यादा मुकदमे थे। उसने गांव में तालाबी नंबर जमीन पर अवैध कब्जा कर करोड़ो रुपये कीमत का आलीशान मकान का निर्माण कर रखा था। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने मकान पर बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है।

REPORT- BHEEM SHANKAR… 

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…