नव संवत्सर के अवसर पर अयोध्या के संत महंतों ने की रामकोट की परिक्रमा

UP Special News

अयोध्या (जनमत ) :- अयोध्या में नव संवत्सर के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अयोध्या के मंत्तगजेंद्र मंदिर से पूजन अर्चन के बाद अयोध्या के साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने निकाली |  रामकोट की परिक्रमा परिक्रमा में राम नगरी के हजारों साधु संत व भक्त शामिल हुए परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह तोरण द्वार से सजाया गया था। रामकोट की परिक्रमा का शुभारंभ अयोध्या के संत महंतों ने जय श्रीराम के उद्घोष से परिक्रमा प्रारंभ की अनुपम उत्सव देखते ही बनता था।

परिक्रमा में संत महंतों ग्रस्त और महिलाओं सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और रामकोट की परिक्रमा किया। ये परिक्रमा अयोध्या के मतगजेंद्र मंदिर से प्रारंभ होकर अयोध्या के प्रमुख चौराहा होते हुए। मतगजेंद्र मंदिर पर पुनः वहाँ आकर संपन्न हुई। अयोध्या के संत महंतों ने नव संवत्सर हिंदू नव वर्ष की सभी को हार्दिक बधाई और मंगल कामना किया।


अयोध्या के महंतो ने बताया कि इस वर्ष रामनवमी बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगा रामनवमी महोत्सव को लेकर तैयारी जोरों पर है | अयोध्या के संत महंतों में काफी उत्साह देखने को मिला रामनवमी पर्व को लेकर रामनवमी पर्व पर मठ मंदिरों में श्रीमद् भागवत कथा रामायण वाल्मीकि कथा राम नाम जप कीर्तन व अन्य अन्य अनुष्ठान किए जाएँगे।  अयोध्या के महंतों ने कहा कि रामनवमी महोत्सव हम लोग प्रतिवर्ष मनाते हैं लेकिन इस वर्ष कुछ विशेष तरह से मनाया जाएगा। क्योंकि नवरात्रि पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने नवरात्रि पर्व विशेष रूप से मनाने की घोषणा किया है। और पूरे प्रदेश के सभी जिलो में नवरात्रि पर्व के लिए अलग से बजट भी दिया है। अयोध्या के महंतों ने कहा कि ये पहले ऐसे मुख्यमंत्री हम लोगों को मिले हैं जिन्होंने नवरात्रि का पर्व पर इन्होंने इतनी बड़ी पहल की है। कि प्रत्येक जिले में नवरात्रि मनाई जाये नव संवत्सर मनाया जाए। और पूरे देश व प्रदेश के लोग रामनवमी पर अयोध्या में आए।

अयोध्या के संतो ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है। और कहा कि हिंदुओं का उत्साहवर्धन किया है |  इस रामनवमी के अवसर पर हिंदू नव संवत्सर मनाने के लिए प्रत्येक जिले को लाखों रुपए का बजट दिया है। अयोध्या में राम नवमी का पर्व बहुत भव्य रूप से मनाया जाएगा। क्योंकि राम मंदिर का निर्माण चल रहा है। और हिंदू समाज काफी उत्साह में है। और इस वर्ष रामनवमी पर्व पर रिकॉर्ड तोड़ भीड़ अयोध्या में होगी। अपार जनसमूह भगवान श्री राम के जन्म उत्सव मनाने आएँगे । वहीं , रामनवमी के शुभ अवसर पर अयोध्या के संतो ने सभी को अग्रिम बधाई दी हैं। और अयोध्या आने का आवाहन भी किया है। राम नवमी के अवसर पर अयोध्या के मंदिरों में श्रीमद् बाल्मीकि रामायण का अनुष्ठान, श्रीरामचरितमानस का अनुष्ठान, रामचरितमानस यज्ञ, बधाई महोत्सव, भगवान का उत्साह पूर्वक कथा प्रवचन व अन्य अन्य अनुष्ठान के माध्यम रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा।

Reported By :- Azam Khan

Published By :- Vishal Mishra