पूर्व सांसद रिजवान जहीर के विरूद्ध NSA के तहत की गई कार्यवाही

CRIME UP Special News

बलरामपुर(जनमत):- जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद प्रदेश स्तरीय माफिया अपराधी रिजवान जहीर पुत्र जहीरूल्हक नि0- शीतलापुर कस्बा तुलसीपुर थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर के विरूद्ध लोक शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980  की धारा 3 की उपधारा 2 के तहत कार्यवाही की गयी|

                                                                                    (अपराधी रिजवान जहीर)

तथा पूर्व से ही न्यायिक अभिरक्षा में निरूद्ध रिजवान जहीर को NSA  की एक प्रति तामिल करायी गयी। माफिया रिजवान जहीर काफी दिनों से जेल से छुटने का प्रयास कर रहा था जिसके भय से कस्बा तुलसीपुर तथा आस पास के गांव में लोक शांति व्यवस्था पूरी तरह छिन्न भिन्न हो गयी थी।

Reported By:-Gulam Nabi

Reported By:- Amitabh Chaubey