बारात के जश्न में जमकर चली “लाठियां”…

UP Special News

अलीगढ़ (जनमत) :- यूपी के अलीगढ़ जिले के थाना खैर क्षेत्र में गौमत गांव में खुशियों के बीच रंग में भंग पड़ गया. बताया जा रहा है कि बरात निकलते समय महिलाएं और  पुरुष जश्न मन रहें थे इसी बीच कुछ लोग महिलाओं के नाचने का वीडियो बनाने लगे जो कि बारातियो को नागवार गुजरा। बस इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर बहस होने लगी और बहस इतनी बढ़ गयी की अचानक पथराव हुआ और जमकर लाठी-डंडे चले। वहीँ कुछ देर पहले तक जो लोग एक साथ खुशियाँ मन रहें थे वही एक दुसरे को लहुलुहान करने लगें.

वहीँ इस बवाल में दोनों पक्षों के लोगों को गंभीर चोटें आईं। वहीँ इस दौरान मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में कई लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान घयलों  को  पास के अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया। वहीं दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। एक पक्ष के लोगों के मुताबिक बरात के समय महिलाओं के नाचने का का वीडियो दुसरे लोग बना रहे थे जिसका विरोध किया गया। वहीं दूसरे पक्ष ने बताया कि बरात में हर्ष फायरिंग की जा रही थी इसका वीडियो बनाने को लेकर बरात वाले पक्ष के लोगों को नागवार गुजरा. हालाँकि कुछ लोगों ने इसमें लूट की बात भी कही है। वहीँ पुलिस के मुताबिक मामले कि जांच हो रही है जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Posted By:- Ankush Pal

Correspondent,Janmat News.