मुख्यमंत्री ने ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

UP Special News

लखनऊ(जनमत):- ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार बोलेरो पीछे से एक डंपर में घुस गई। हादसे में चार महिलाओं समेत 5 की मौके पर मौत हो गई। हादसा जेवर इलाके में तड़के 5 बजे के करीब हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के आगे का हिस्सा डंपर में घुस गया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में 5 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

Posted By:- Amitabh Chaubey