सीएम योगी आदित्यनाथ ने 795 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किया वितरण

UP Special News

लखनऊ (जनमत):-  उत्तर प्रदेश के सीएम योगी अदित्यानाथ ने आज लोक भवन में संबोधन करते हुए 795 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया साथ ही उन्हें ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा | साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के लोगों तक इमानदारी से योजनाएँ पहुँचाई  जा रही है और योजनओं का शत प्रतिशत लाभ भी मिल रहा है |

यूपी देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य है | वहीं , उन्होंने यह भी बताया कि 54 लाख लोगों को आवास भी दिया गया है | उन्होंने कहा यूपी में काम करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है |  मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार का लक्ष्य आम जनमानस को   विकास की ओर ले जाना है | इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन से ही शासन की छवि बेहतर होती है | यूपी में 1.64 लाख पुलिस कर्मियों की नियुक्त की गयी है | 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 795 चिकित्सा अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, अधिशासी अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, सहायक चकबंदी अधिकारी, सहायक उद्यान निरीक्षक (वर्ग-3), अपर जिला सूचना अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायक को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है |

Published By :- Vishal Mishra