सीएम योगी ने “शौर्य संग्रहालय” के लिए किया “भूमि पूजन”…

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- यूपी के राजधानी लखनऊ  लखनऊ में बनने वाले नौसेना के शौर्य संग्रहालय के लिए  सीएम योगी  ने शनिवार को  भूमि पूजन किया  और बताया कि  यह संग्रहालय भारत की शक्ति व सामर्थ्य का प्रतीक होगा। राजधानी लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम के पास बनने वाला नौसेना का शौर्य संग्रहालय भारत की पांच हजार सालों की शक्ति व सामर्थ्य का प्रतीक होगा। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संग्रहालय के लिए भूमि पूजन और शिलान्यास किया।

यह संग्रहालय लखनऊ का नया पर्यटन स्थल बनेगा। शिलान्यास समारोह में वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भी मौजूद रहे। 23 करोड़ की लागत से बनने वाले संग्रहालय में रिटायर्ड युद्धपोत, आईएनएस गोमती और  इससे  संबंधित उपकरण मिसाइल, टारपीडो, कैनन आदि का प्रदर्शन किया जायेगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में कन्याओं को भी बुलाया गया। सीएम ने  कन्याओं   को दक्षिणा भी दी।

अपने संबोधन में वाइस एडमिरल ने  बताया कि  भारतीय नौसेना और लखनऊ के बीच संबंध है। आईएनएस गोमती जिसने 34 वर्ष तक अपनी सेवाएं दी। इसे पिछले साल  सम्मानपूर्ण रिटायर किया गया। नौसेना में भर्ती होने वाले युवाओं में से बड़ी संख्या यूपी के युवाओं की हैं इसलिए इन युवाओं को  सम्मान देने के लिए यूपी में संग्रहालय बनाना बिलकुल उचित है। साथ ही बताया कि  पृथ्वी का 71 फीसदी हिस्सा पानी है। 90 फीसदी आयत निर्यात पानी के रास्ते से किया जाता है।    ये संग्रहालय केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना में शामिल होने के लिए प्रेरणा देगा। युवा शक्ति से उम्मीद है कि  युवा वर्ग  भारत की महान धरोहर को आगे बढ़ाएं।

REPORT : AMBUJ MISHRA… 

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…