डीएम ने शीतलहर से बचने के लिए गरीब को जैकेट एवं कंबल वितरित किए

UP Special News

फर्रुखाबाद (जनमत):- उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने सामाजिक संस्था की प्रशंसा करते हुए गरीबों को गर्म वस्त्र वितरित किये। डीएम ने आज सायं नाला मछरट्टा स्थित बंधन वाटिका में साहस इंडिया ग्रुप द्वारा संचालित नेकी की दीवार कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया। श्री सिंह ने कहा कि संस्था का यह प्रयास बहुत सराहनीय है इसके द्वारा गरीबों तक वस्त्र पहुंचेंगे यह एक पुनीत कार्य है।

उन्होंने इस कार्यक्रम में समृद्ध परिवारों को जोड़कर बड़े स्तर पर प्रचार प्रसार करने की सलाह देते हुए कहा कि इससे अधिक से अधिक गरीब एवं जरूरतमंदों को लाभ मिलेगा। डीएम ने शीतलहर से बचने हेतु गरीब एवं जरूरतमंदों को जैकेट एवं कंबल वितरित किए। उन्होंने संस्था द्वारा चलाए जा रहे भू विसर्जन रथ की भी प्रशंसा की प्रशंसा करते हुए कहा कि अन्य लोगों को भी ऐसे कार्यों में सहयोग करना चाहिए।डॉक्टर हरिदत्त द्विवेदी ने भी  संस्था के प्रयासों को सराहनीय बताया।

साहित्यकार ब्रज किशोर सिंह किशोर ने काव्य पाठ करते हुए जिलाधिकारी की प्रशंसा की कि आपके जनपद में आने के बाद सामाजिक क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों को संबल मिला है। संस्था के अध्यक्ष सुबोध शुक्ला ने बताया कि यह कार्यक्रम 5 जनवरी तक चलेगा कोई भी व्यक्ति सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अनुपयोगी वस्त्रों को यहां गरीबों के लिए जमा कर सकता हैं।