गृह मंत्री अमित शाह का पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के गढ़ में दौरा, चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

UP Special News राजनीति

अलीगढ़(जनमत):- यूपी के अलीगढ़ जिले की तहसील अतरौली विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के गढ़ में गृह मंत्री अमित शाह की गूंज गूंजेगी। अमित शाह यहां कल्याण सिंह के नाती बीजेपी प्रत्याशी संदीप सिंह एवं बीजेपी के अन्य प्रत्याशियों के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

यूपी के अलीगढ़ जिले में गृह मंत्री अमित शाह आज पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का गढ़ कहे जाने वाले अतरौली विधानसभा क्षेत्र से कल्याण सिंह के नाती  एवं एटा सांसद राजवीर सिंह राजू के बेटे बीजेपी प्रत्याशी संदीप सिंह की सभा को संबोधित कर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। तो वही अतरौली स्थित केएमवी इंटर कॉलेज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह अतरौली स्थित मैदान वीरांगना अवंती बाई लोधी महाविद्यालय स्थित हेलिपैड पर उतरेंगे।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की तहसील अतरौली विधानसभा क्षेत्र से कल्याण सिंह के नाती संदीप सिंह बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में हैं इस दौरान देश के गृहमंत्री अमित शाह 10 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के गढ़ में पहुंच रहे हैं। अतरौली में प्रशासनिक अधिकारी पहुंच कर सभा स्थल का निरीक्षण किया। हालांकि, अमित शाह की सभा में 1000 की अनुमति है, इसलिए बहुत अधिक संख्या नहीं होगी। एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया भी अतरौली पहुंच गए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया हैं।

उन्होंने भी के इंटर कॉलेज के परिसर को देखा । साथ ही अतरौली में भाजपा के बड़े पदाधिकारियों से भी बातचीत कर रहे हैं। वित्त राज्यमंत्री संदीप सिंह ने बताया की सुबह 11:00 बजे के करीब केंद्रीय गृह मंत्री के आने की संभावना है। अमित शाह के आने से कार्यकर्ताओं में जोश है। जबकि अतरौली क्षेत्र के लोग उत्साह से भर गए हैं। जनसभा ऐतिहासिक होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषि पाल सिंह ने कहा कि अमित शाह के कार्यक्रम के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Ajay Kumar