पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर दी हत्या

UP Special News

मथुरा (जनमत):- मथुरा के थाना बलदेव के गांव अबैरनी में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी की हत्या करने के बाद पति को अफसोस नहीं था, उसने कहा कि पत्नी ने जीवनभर चैन से रहने नहीं दिया।मर गई तो ठीक है। गांव अबैरनी के रहने वाले जंगलिया पुत्र रामजीलाल का पत्नी निहाल देवी से पिछले 14 वर्षों से विवाद चला आ रहा है। निहाला बीच के बेटे राजू के साथ हाथरस में रहती थी। बताया गया है कि वह पति से अक्सर अपने खर्च के लिए पैसे लेने आती थी।

28 नवंबर को बेटी अंजलि की शादी थी, जिसमें पति ने एक लाख रुपए दिये थे। इसके बाद वह सोमवार को अपने खर्च के लिए रुपये ले गयी थी और उसके बाद 16 दिसंबर को दोपहर तीन बजे फिर आ गई। रात को पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी। महिला के सिर, कान, आंख व सीने पर कुल्हाड़ी के आधा दर्जन निशान थे। पति-पत्नी के झगडे़ में सबसे छोटा बेटा आकाश 12 वर्ष घायल हो गया। बच्चे के हाथ में चोट लगी है। आकाश ने बताया मम्मी व पापा में रात को लड़ाई हुई, तो पापा ने मम्मी को कुल्हाड़ी से काट दिया।

पति द्वारा पत्नी को मारने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पति को कुल्हाड़ी सहित हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूछताछ कर जांच में जुटी है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। निहाल देवी के तीन बेटा एक बेटी है। बड़े बेटे बलवीर की शादी हो गयी है वह बाहर रहता है। बीच का बेटा राजू व उसकी पत्नी ऊषा हाथरस रहते हैं। छोटा बेटा आकाश 12 वर्ष मां के साथ रहता था।

गांव वालों ने बताया महिला का मायका जलेसर के पास नौसेरा में है। पुलिस हिरासत में आए पति ने पुलिस को बताया कि 14-15 साल से अलग रहती थी तो ठीक था। मुझे उसने जीवन भर परेशान किया। चैन से जीने भी नहीं दिया। मर गयी तो ठीक है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बताया महिला व पति के मध्य आपसी क्लेश था। पति अबैरनी में रहता है। पत्नी हाथरस में रहती थी।वह शुक्रवार को आई थी। रात को आपस में विवाद हो गया था। पूछताछ व जांच पड़ताल जारी है|

Reported By:- Sayyad Jahid

Posted By:- Amitabh Chaubey