अयोध्या में 21 जून को मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

UP Special News

अयोध्या(जनमत):- खबर अयोध्या से है जहां पर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह मनाया जाएगा।जिसमें लगभग 5,000 लोग शामिल होंगे। यह आयोजन राम की पैड़ी अयोध्या में होगा।इस आयोजन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या भी पहुँच सकते हैं।वही इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए वशिष्ठ फाउंडेशन के अध्यक्ष महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष कोरोना काल नहीं है।

ऐसे में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। अयोध्या की राम की पैड़ी में प्रातः काल 6:00 से 8:00 तक योग मनाया जाएगा। जिसमें लगभग 5000 लोग शामिल होंगे।इस कार्यक्रम में लगभग एक दर्जन संस्थाओं का सहयोग है। कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि योग करने से शरीर निरोग होता है। हम सभी को चाहिए कि हर दिन एक नियत समय योग करें, ताकि हमारा शरीर व मन मस्तिक स्वस्थ और निरोगी रहें।इस मौके पर विवेक सृष्टि के निर्देशक डॉक्टर चैतन्य योगाचार्य, डॉ0 उपेंद्रमणि त्रिपाठी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Reported By:- Azam Khan

Posted By:- Amitabh Chaubey