रामनगरी में  भव्यता के साथ झूलनोत्सव का आयोजन….

UP Special News

अयोध्या (जनमत) :- अयोध्या में 500 वर्ष के बाद पहली बार भगवान श्री रामलला के जन्म स्थान पर भव्यता के साथ झूलनोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। और चांदी की पालने के झूले पर श्री रामलला को ब्रह्म मुहूर्त में विराजमान कराया गया। इसके साथ ही विधि विधान पूर्वक विशेष आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान  मन्दिरों में झूले पर भगवान श्री राम के साथ माता सीता भी विराजमान किये जाते हैं। लेकिन श्री राम जन्मभूमि के अस्थाई मंदिर में बाल रूप भगवान श्री राम अपने तीनों भाइयों के साथ विराजमान होकर झूला झूल रहे हैं। इस दौरान पूरे अस्थाई मंदिर को फूल मालाओं से भव्य रूप में सजाया गया है।

साथ ही भव्य आरती का आयोजन भी हुआ।श्री राम लला के मुख्य पुजारी के मुताबिक ब्रह्म मुहूर्त में भगवान श्री राम लला झूले पर विराजमान हुए हैं इस दौरान सबसे पहले भगवान का अभिषेक किया गया और श्रृंगार के साथ तैयार कर उन्हें झूले पर विराजमान कराकर श्रद्धालुओं को भी भगवान का दर्शन कराया जा रहा है।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…                                                                       REPORT- AZAM KHAN…