अयोध्या में तीन दिवसीय दौरे पर पहुचे नोडल अफसर व एडीजी जोन

UP Special News

अयोध्या (जनमत):-  धार्मिक नगरी अयोध्या में तीन दिवसीय दौरे पर पहुचे नोडल अफसर व एडीजी जोन एसएन साबत ने कहा कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर गांव गांव में सुरक्षा को लेकर अभी से समीक्षा शुरू कर दी गई है। जिसके तहत आपराधिक छवि वाले लोगों अंकों सूचीबद्ध किया जा रहा जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई समय से ही कर दी  जाएगी। उन्होंने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया जिसको लेकर यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आगे के दिनों सुरक्षा कवच और मजबूत करने का प्लान तैयार किया जा रहा है।

एडीजी ज़ोन ने बताया कि पर्यटन के व्यापक विकास को देखते हुए अयोध्या में पर्यटन थाना जल्द खोला  जाएगा। एडीजी ज़ोन ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सभी नोडल अधिकारी अपने  जिले की कानून व्यवस्था और पुलिस की चुनौतियों की समीक्षा कर रहे हैं। कृषि कानून के विरोध में यूपी के किसान अगर शामिल हो रहे तो उसपर नजर रखी जा रही है। अयोध्या को जल्द ही मिलेगा पर्यटक थाना, जल पुलिस की व्यवस्था जिले को मिली है। अयोध्या में बढ़ते पर्यटकों की संख्या व यातायात को लेकर पुलिस के लिए चुनौती है। इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर चाहिए , ट्रैफिक के लिए जागरूकता भी जरूरी है।

ट्रैफिक व्यवस्था को व्यापक परिवर्तन के साथ लागू करने की जरूरत है। जिले  के प्रवेश पॉइंट पर सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। दरसल आज नोडल अफसर व एडीजी जोन एसएन साबत ने रामलला,हनुमानगढ़ी का  दर्शन पूजन किया। तो वही पुलिस लाइन में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। पुलिस लाइन के बैरक का निरीक्षण किया। जिले में सभी थानों का निरीक्षण कर रहे हैं।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Azam Khan