सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना

टीवी चैनलों के ओपिनियन पोल हैं “पीएम पोल”… 

UP Special News राजनीति

लखनऊ (जनमत) :- उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का भी एलान कर दिया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है। अखिलेश ने ओपिनियन पोल पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि ये जनता का चुनाव बन गया है। इतने विधायक कभी नहीं टूटे होंगे।  इसके बाद भी ओपिनियन पोल में न जाने क्या दिखाया जा रहा है। ये ओपिनियन पोल नहीं हैं, ये ओ पीएम पोल हैं। ये भ्रम फैलाने वाले पोल हैं। ये बड़े निर्णय का समय है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में कहा कि आने वाले समय में हमें लोकतंत्र को बचाना है। नेता जी ने समाज के दबे कुचले लोगों साथ लाकर देश को नई दिशा देने का काम किया था। ये चुनाव बहुत अलग चुनाव है। किसी ने कभी नहीं सोचा होगा कि आप चुनाव में प्रचार नहीं कर पाएंगे। अखिलेश ने कहा कि भाजपा नेताओं के जो बयान है, वो चाहते हैं कि चुनाव उस दिशा में ले जाएं। अब तक हम उनके जाल में नहीं फंसे हैं। वो हमारी दिशा को बदल नहीं पाएंगे। जो लोग कभी गली में नहीं जाते थे। वो अब गली-गली घूम रहे हैं। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल होने सपा कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि इतनी जोश पहले नहीं था जितना आज है। किसी को भी कोई परेशानी हो तो मुझे बातइयेगा मैं उसका समाधान करूंगा।

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL..

Reported By:- Amitabh Chaubey