69 वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह -2022 का आयोजन

UP Special News

लखनऊ (जनमत):- उत्तर प्रदेश सहकारिता विभाग प्रदेश में लगातार अपनी योजनाओं को जनता के बीच पंहुचा रहा है| इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश सहकारिता विभाग 19 नवम्बर, 2022 अपना 69 वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह मना रहा है| सहकारिता भारतीय संस्कृति के मूल में निहित है|

ऋग्वेद के 10वें मण्डल में सहकारिता के बीजारोपण का उल्लेख होता है| देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण में सहकारिता का प्रादुर्भाव किया था| इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि :- जे०पी०एस० राठौर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता एवं अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य भण्डारण निगम, विशिष्ट अतिथि :- बी0एल0 मीणा प्रमुख सचिव, सहकारिता उत्तर प्रदेश, मुख्य वक्ता :- प्रो0एच0के0 मिश्रा आई०आर०एम०ए०, गुजरात, विशिष्ट अतिथि :-रजत शर्मा महाप्रबंधक भारतीय खाद्य निगम, कार्यक्रम अध्यक्षता :-अच्छे लाल सिंह यादव विशेष सचिव, सहकारिता, श्रीकान्त गोस्वामी प्रबन्ध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य भण्डारण निगम, लखनऊ के साथ कर्मचारियों और अधिकारी मौजूद रहेगे|

Posted By:- Amitabh Chaubey