सात साल बाद राहुल और अखिलेश ने एक साथ साझा किया मंच

UP Special News राजनीति

आगरा (जनमत):- कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को आगरा पहुंच गई। इस दौरान समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी  यात्रा में शामिल हुए। प्रियंका गांधी ने अखिलेश यादव का स्वागत किया। प्रियंका ने कहा कि आज भारत जोड़ो यात्रा में समाजवादी पार्टी अध्यक्षअखिलेश यादव पहुंचे हैं। आज बहुत खुशी का दिन है। अखिलेश यादव ने यात्रा को संबोधित करने के बाद राहुल और प्रियंका गांधी के साथ लाल जीप पर रोड शो भी किया। इससे पहले अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने 2017 में एक साथ मंच साझा किया और यूपी में मिलकर चुनाव लड़ा था। सात साल बाद राहुल अखिलेश एक साथ यूपी में किसी सार्वजनिक मंच पर दिखाई दिए हैं।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा शहर दुनिया में जाना जाता है। मुझे इस बात की खुशी है कि ये मोहब्बत की दुकान को लेकर चले हैं और यह पूरा शहर मोहब्बत का शहर है। आने वाले समय में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती है। हमें उम्मीद है कि INDIA गठबंधन और PDA की लड़ाई NDA को हराने का काम करेगी।

Special Report – Ambuj Mishra