सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास हमारी पार्टी का नारा है:- इन्द्रप्रताप तिवारी

UP Special News

अयोध्या(जनमत):- उत्तर प्रदेश के जनपद अयोध्या में प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर गोशाईगंज विधायक इन्द्रप्रताप तिवारी उर्फ खब्बू ने सरकार द्वारा विकास को लेकर सरकार हर क्षेत्र में सर्वोत्तम काम बताया है। आजादी के बाद यह पहली सरकार है| सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास हमारी पार्टी का नारा है| उस पर पूर्णता खरी उतरी है| सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं| उसका फायदा हर समाज को जो भी पात्र लोग हैं उनको मिल रहा है|

विधायक ने बताया कि कोरोना में जिस तरह से उत्तर प्रदेश में प्रदेश की सरकार ने कार्य किया है। देश के प्रधानमंत्री ने कार्य किया है| वही बताया कि जब हम विकास की बात करते हैं तो तो विकास में चाहे वह बिजली की समस्या का निराकरण रहा हो हमारे ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे विद्युत लाइट आपूर्ति हो रही है। ट्रांसफार्मर हजारों की संख्या में प्रस्ताव है। अपग्रेड होने वाले जो कम क्षमता के है| वह भी ज्यादा क्षमता के बदलने वाले हैं| लगातार बदलने की व्यवस्था की गई। पर्यटन के क्षेत्र में सबसे अधिक कार भाजपा की सरकार में हुए हैं।

गोसाईगंज विधायक खब्बू तिवारी ने बताया कि अकेले हमारी विधानसभा में श्रृंगी ऋषि आश्रम व पौराणिक स्थल हाथीराम बाबा व तारुन में और 5 ऐसे स्थान पर्यटक के क्षेत्र में लंबित हैं। जिसका धन आवंटन होने वाला है। अगर बात सड़कों की जाए तो हजारों करोड़ रुपया अमुक्त हो चुका है| उसका काम हो चुका है। हमारी सरकार ने चिकित्सा के क्षेत्र में लगभग ढाई हजार लोगों की चिकित्सा व्यवस्था लगभग 50 करोड़ रुपया हमारी सरकार ने हमारे माध्यम से औमुक्त किया है।

विशेष रुप से बड़ी-बड़ी सड़के थी जैसे हमारे यहां मया में बाईपास बनने जा रहा है गोसाईगंज में फोरलेन जो अंदर से बनने जा रहा था अगर अंदर से बनता तो हजारों घर बेघर हो जाते लेकिन हमारी मांग पर हमारी सरकार ने मया व गोसाईगंज बाईपास की व्यवस्था सुनिश्चित किया है।जिस भी प्रकार से जनता का हित हो सकता है उस प्रकार से हमारी सरकार ने विकास के कार्य किए।

Posted By:- Amitabh Chaubey

Reported By:- Azam Khan