इंडिया गठबन्धन का टूटना “स्वाभाविक” है…

UP Special News

 गाजीपुर (जनमत):- यूपी के   गाजीपुर से है।जहां पहुंचे केंद्रीय मंत्री महेन्द्रनाथ पांडेय ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए इंडिया गठबन्धन पर बयान दिया है।उन्होंने कहाकि चर्चा यही है कि इंडिया गठबंधन बिखर रहा है।महेंद्र नाथ पांडेय ने कहाकि ये स्वार्थों का गठबंधन है और स्वार्थों का गठबंधन निरुद्देश्य होता है।इसका उद्देश्य केवल स्वार्थ होता है।महेंद्र नाथ पांडेय ने कहाकि इंडिया गठबन्ध का टूटना स्वाभाविक है।मंत्री पांडेय ने कहाकि मोदी जी देश को ऊँचाई पर ले जा रहे हैं और जनहित के काम हो रहे हैं।

आम आदमी पार्टी पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने कहाकि भारत की राजनीति का ये दुर्भाग्यपूर्ण क्षण है।इतनी जल्दी इनका नग्न रूप सामने आ जायेगा ये किसी ने कल्पना नहीं की थी।महेंद्र नाथ पांडेय ने कहाकि देश सही दिशा में चल रहा है और ये लोग आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।केंद्रीय मंत्री ने कहाकि सर्वोच्च न्यायालय की एक पीठ ने कहा है कि आरोपों में गंभीरता है।महेंद्र नाथ पांडेय ने कहाकि ये पार्टी स्वार्थों के लिये बनी थी और इसने बहुत से लोगों के सपनो को तोड़ा है।मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहाकि गाजीपुर की जनता मनोज सिन्हा को याद कर रही है उनके विकास को याद कर रही है और कुछ प्रतिशत लोग जिनकी वजह से ऐसा हुआ वो याद कर रहे हैं कि जिनको उन्होंने चुना वो केवल अपने तक सीमित रहे और अपने स्वार्थों तक सीमित रहे।मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने दावा किया कि गाजीपुर में इसबार भाजपा प्रबल बहुमत से जीतेगी।ईडी के एक अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार करने पर महेंद्र नाथ पांडेय ने कहाकि मोदी जी ने लाल किले से बोला था भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति अपनायी जायेगी और वो राह पर चल रही है।

REPORT- HASEEN ANSARI…

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…