नेपालगंज के जाजरकोट में भूकंप ने मचाई तबाही 400 मकान “ध्वस्त”…

UP Special News

 बहराइच (जनमत):- पड़ोसी देश नेपाल में भूकंप त्रासदी में अब तक डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आई है जबकि 800 से अधिक लोग भरती बताई जा रहे हैं। मरने वालों में जाजरकोट क्षेत्र की एक उपमेयर के साथ स्थानीय लोग शामिल हैं। शुक्रवार देर रात्रि करीब 11:30 के आसपास नेपालगंज में आए भूकंप के चलते भारत के भी कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

आपको बता दे कि भूकंप का केंद्र नेपाल राष्ट्र का जाजरकोट जिला रहा जहां इस भीषण त्रासदी के चलते 400 मकान गिरकर खंडहर में तब्दील हो गए हैं। वही इस भीषण भूकंप त्रासदी में डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने अपनी जाने गवाइं है जबकि 800 से अधिक घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। नेपाल प्रशासन राहत बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

REPORT- RIZWAN KHAN.. 

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…