भाजपा के “लाल” ने देखा 92वाँ वसंत, पीएम ने दी “बधाई”…

देश – विदेश

देश/विदेश (जनमत) :- भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का  आज जन्मदिन है. वहीँ इस बार वह  अपन 92 वां जन्मदिवस मना रहें हैं. वहीँ इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आडवाणी के  घर पर जाकर मुलाकात की और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उनके साथ उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे। इसी के साथ ही पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय राजनीति में अगर आज भाजपा मजबूत स्तंभ बनकर उभरी है। इसका कारण आडवाणी जी और उनके द्वारा तैयार किए गए स्वार्थहीन कार्यकर्ताओं की मेहनत है। वे हमेशा ही समाजसेवा को सर्वोपरि रखते हैं।

साथ ही लिखा कि उन्होंने कभी पार्टी की विचारधारा के साथ समझौता नहीं किया। जब लोकतंत्र को सुरक्षित करने की बात आई, तब भी वे सबसे आगे रहे। एक मंत्री के तौर पर भी दुनिया में उनकी काफी तारीफ होती है। इसी के साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘आडवाणी जी का पूरा जीवन राष्ट्र के विकास और कल्याण के लिए समर्पित है। अपनी अद्भुत नेतृत्व क्षमता से उन्होंने न सिर्फ पार्टी की एक मजबूत नींव रखी, बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं को भी प्रेरित किया। अपने अथक परिश्रम और संगठन कुशलता से भाजपा को एक राष्ट्रीय पार्टी का स्वरूप देने वाले हम सबके आदरणीय और भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको स्वस्थ जीवन और दीर्घायु प्रदान करे। सरकार में रहते हुए आडवाणी जी ने राष्ट्रहित सर्वोपरि मान भारत को नई गति देने का काम किया। इसी के साथ ही कई राज्यों के मुख्यमंत्री ने भी कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है.

Posted By :- Ankush Pal