अयोध्या की विदुषी सिंह ने आईएएस की परीक्षा में किया टापर्स

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- आईएएस की परीक्षा में 13 वीं रैक लाकर अयोध्या की विदुषी सिंह टापर्स में बन गयी। पहले ही प्रयास में संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा में उनका चयन हो गया। जिले के विद्यार्थियों के लिए यह एक पथ प्रदर्शक के रुप में है। सोशल मीडिया समेत विभिन्न प्लेटफार्म पर लोग उनको बधाई दे रहे है।सभी विदुषी के घर पर पहुंचकर बधाई और शुभकामनाए दे रहे है। इस दौरान विदुषी सिंह ने बताया कि इस कामयाबी का श्रेय पूरी फैमिली को जाता है। बाबा ने सबसे ज्यादा मोटीवेट किया।

जिसकी वजह से पहले प्रयास में सफलता मिल गयी। सबसे पाजिटिव बात थी कि घर पर रहकर पढाई किया। जिससे माता, पिता व बहन का भी सहयोग मिला। यहां से पाजिटिव एनर्जी मिलती थी। किसी भी एग्जाम डेट पर विद्यार्थियों को एक पाजिटिव सोच के साथ जाना चाहिए। अगर आप किसी कारण फेलियर हो तो भी पूरी बातें भूल कर एक प्लान के साथ आगे बढ़ना चाहिए।वही मां प्रीति सिंह ने बताया कि उनके दो बेटियां है। दोनो ने अपनी पढ़ाई खूब अच्छे से की। विदुषी बचपन से संवेदनशील थी। समय के साथ वह स्टांग होती गयी। जेबी एकेडमी की पढ़ाई के चलते भी काफिडेंस कभी गिरने नहीं पाया। लोग अपने बच्चों पर अपनी सोच न थोपें।

वह जो पढ़ना चाहते है उन्हें पढ़ने दें।हालांकि विदुषी ने दिल्ली में रहकर 1 वर्ष तक कोचिंग की.उसके बाद वह धर्मनगरी अयोध्या में जेडीए पुरम कॉलोनी स्थित घर में रहकर तैयारी करती रही| उसने पहले ही प्रयास में आईएएस में चयनित होकर रामनगरी का नाम रोशन कर दिया. उनके पिता पावर कारपोरेशन कंपनी में इंजीनियर हैं तो माता एक स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं।

Reported By:- Naveen Mishra

Posted By:- Amitabh Chaubey