अब “श्रीराम” भाजपा में हुए शामिल…

UP Special News

देश/विदेश (जनमत) :- अब “राम” भी भाजपा के हो गएँ… दरअसल अभिनेता अरुण गोविल ने भाजपा को अधिकारिक रूप से ज्वाइन कर लिया है… जैसा की सभी को पता है कि टीवी धारावाहिक ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका में नजर आने के बाद अरुण गोविल राम के ना से ही अधिकतर जाने जातें हैं. इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को वे दिल्ली में भाजपा में शरीक हुए। पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गोविल का भाजपा में शामिल होना अहम माना जा रहा है।

आपको बता दे कि पिछले साल लॉकडाउन के बाद केंद्र सरकार ने दूरदर्शन पर रामायण सीरियल का पुन: प्रसारण शुरू किया था।बता दें, अरुण गोविल यूपी के मेरठ केंटोनमेंट में पले-बढ़े हैं। उनकी शिक्षा सहारनपुर व शाहजहांपुर में हुई है। उनके पिता मेरठ के जलकार्य विभाग में इंजीनियर रहे। गोविल ने मथुरा के कॉलेज से बीएससी की है। फिलहाल भाजपा में पहले से ही कई स्टार प्रचारक शामिल हो चुकें हैं जिसमे सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिक्लिखिया भी शामिल हैं.

POSTED BY:- ANKUSH PAL…