अयोध्या में होगा 11 हजार “पौधों का रोपण”…

UP Special News

अयोध्या (जनमत):- ऋषिकेश उत्तराखंड से आए अरुण गिरी जी महाराज के नेतृत्व में अयोध्या 11 हजार पौधों का रोपण किया जायेगा।समाजसेवी एडवोकेट श्वेताराज सिंह के आवास पर उन्होंने इसकी जानकारी दी।अरुण गिरी जी महाराज ने कहा कि अयोध्या दर्शन के लिए आये है। यहां भगवान को 11 हजार पौधे अर्पित करेंगे।उन्होने कहा कि अयोध्या में आओ पेड़ लगाये, यज्ञ ही जीवन है के तहत पौधरोपण किया जायेगा। अयोध्या आने से पहले मध्य प्रदेश में पौधरोपण किया गया था।

सभी को अपने जीवन मे दो पौधे अवश्य लगाने चाहिए। तभी आपका जीवन सार्थक होगा।अयोध्या मे बन रहे राम मंदिर निर्माण को लेकर कहा कि पूरे विश्व में लोगों में है खुशी।उत्तराखंड को तो अति खुशी इसलिए है कि साधु-संत पूरे भारतवर्ष मे विराजमान है।भव्य मंदिर निर्माण हों रहा।जैसे लग रहा था 2024 में सतयुग, त्रेता और द्वापरयुग सभी यहां उपस्थित रहेगा। इतना सुंदर लग रहा था। मैं उसी की अनुभूति कर रहा था।वहीं काशी विश्वनाथ मामले में उन्होने कहा कि न्यायालय पर हमें विश्वास है यहां से न्याय होगा। उन्होने कहा कि जब सूर्य एक है। रात व दिन एक है। तो देश में एक कानून होना चाहिए। एक जैसी व्यवस्था होनी चाहिए।

REPORT- AZAM KHAN.. 

PUBLISHED BY:- ANKUSH PAL…